अम्बिकापुर 01 नवम्बर 2026 : कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अतिरिक्त आपत्तियों का निराकरण किए जाने के पश्चात लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
साथ ही आगामी लिखित परीक्षा की नई तिथि भी पृथक से निर्धारित कर कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।









[…] […]