दिल्ली में भाजपा के जीत से गदगद हुए आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू….

0
872
दिल्ली में भाजपा के जीत से गदगद हुए आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू....

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने उनमें विश्वास जताया है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने निवर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली कूड़े का शहर बन गई है और पूरी तरह प्रदूषित हो गई है।

नायडू ने कहा कि पीएम मोदी ‘पहले लोग’ की विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं और देश के विकास के लिए एक टिकाऊ मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं दिल्ली में जीत के लिए पीएम मोदी की सराहना और धन्यवाद करता हूं, जहां निवासियों ने भाजपा को जबरदस्त बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद जनता ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार चुनी। ये एक ऐतिहासिक जीत है क्योंकि आज ये जीत सिर्फ बीजेपी या दिल्लीवासियों की नहीं बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान की है।

इसे भी पढ़ें :-मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश के विकास के लिये प्रयासरत : कृषि मंत्री कंषाना

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी देश के लिए एक टिकाऊ मॉडल तैयार कर रहे हैं। मैं ईमानदारी से उनकी सराहना करता हूं। दिल्ली में आज की जीत लोगों का मोदी में विश्वास दर्शाती है।” सीएम ने कहा कि दिल्ली में शासन एक असफल मॉडल है और इसे आगे भी जारी नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तियों की आलोचना नहीं कर रहा हूं… (दिल्ली की) मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर हैं और शहर पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। दिल्ली सबसे प्रदूषित जगहों का पता बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here