वार्षिक उत्सव : शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

0
169
वार्षिक उत्सव : शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

होरी जैसवाल

रायपुर : वार्षिक उत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। जिसमें छात्राओं ने बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 150 प्रतिभागियों ने इन दोनों विधाओ में भाग लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ किरण गजपाल की विशेष उपस्थिति रही और उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायकगण डॉ शिप्रा बनर्जी एवं डॉ प्रीति करंजगांवकर रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ शंपा चौबे डॉ सरिता दुबे एवं डॉ प्रमिला नागवंशी रहे। कार्यक्रम का संचालन नृत्य एवं संगीत की विभागाध्यक्ष डॉ स्वप्निल कर्महे द्वारा किया गया।

छात्राओं ने पुराने,नए हिंदी गाने और छत्तीसगढ़ी, पंजाबी गुजराती उड़िया राजस्थानी मराठी बंगाली आदि सभी भाषाओं के गीतों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किए। नृत्य की कई विधाओं जैसे शास्त्रीय, उप शास्त्रीय ,सूफी, लोक एवं कंटेंपरेरी स्टाइल आदि पर छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। ऑडिटोरियम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उपस्थित होकर तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और आनंद उठाया। सभी प्राध्यापक व कर्मचारियों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here