Asian Games: सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी की जोड़ी को टेबल टेनिस में कांस्य पदक…

0
226

हांगझोउ: विश्व चैम्पियन को हराने वाली सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी की जोड़ी को एशियाई खेलों में सोमवार को टेबल टेनिस महिला युगल सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया से कड़े मुकाबले में 3 . 4 से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सुतीर्था और अहिका ने 2 . 3 से पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन कोरिया की सुगियोंग पाक और सुयोग चा ने निर्णायक गेम में बाजी मार ली। उन्होंने एक घंटे तक चला मुकाबला 7 . 11, 11 . 8, 7 . 11, 11 . 8, 11 . 9, 5 . 11, 11 . 2 से जीता।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में विश्व चैम्पियन चीन की चेन मेंग और यिडि वांग को हराया था।
इसके साथ ही टेबल टेनिस में अब भारत की चुनौती समाप्त हो गई। इस बार भारत ने टेबल टेनिस में यही एक पदक जीता है।

भारत ने जकार्ता में 2018 में पुरूष टीम और मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीते थे। सुतीर्था ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम धीरज नहीं रख सके जो उन्होंने रखा। आखिरी गेम में हम नर्वस हो गए थे। उन्होंने अच्छा आक्रमण करके अंक बनाये । लेकिन हम पदक जीतकर खुश हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here