हिंदू महिला को ईसाई बनाने का प्रयास, मिशनरी स्कूल की दो शिक्षिकाएं हिरासत में

0
400

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में एक हिंदू महिला को कथित तौर पर ईसाई बनाने की कोशिश करने के आरोप में शुक्रवार को एक मिशनरी स्कूल की दो शिक्षिकाओं को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नखासा थाना क्षेत्र के सिरसा नाल गांव में पिछली 21 सितंबर को मिशनरी से संचालित सीडीएम जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिकाओं-सिस्­टर रोज मेरी और सिस्­टर डीसा ने एक ंिहदू परिवार के धर्मांतरण की कोशिश की। इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं के चित्र को जलाया गया।

उन्­होंने बताया कि धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाने वाली सुनीता नामक महिला का पति ईसाई है। मिश्रा के मुताबिक, इस मामले में सुनीता की तहरीर पर मिशनरी स्कूल की सिस्टर रोज मेरी और सिस्­टर डीसा के खिलाफ बृहस्­पतिवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अवैध धर्मांतरण रोधी कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया।

Dainik Bhaskar
चार माह बाद आज से स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here