Bharat Jodo Yatra: टांडा से होते हुए इंदौरा में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी…

0
310

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा होशियारपुर के टांडा से शुरू हुई। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर पर पहुंचेगी। 18 जनवरी को सुबह 7:00 बजे यात्रा 124वें दिन प्रदेश के इंदौरा में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान प्रदेश में 23 किलोमीटर का पैदल सफर तय होगा।

राहुल गांधी 18 जनवरी को दोपहर बाद 4:00 बजे कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत मलोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में होगी। 18 जनवरी को सुबह पंजाब और हिमाचल के बार्डर पर मानसर टोल बैरियर पर सुबह 7:00 बजे फ्लैग हैंडिंग सेरेमनी होगी। यहां से राहुल काठगढ़ मंदिर, इंदौरा होकर करीब 253 किलोमीटर का पैदल सफर कर मलोट पहुंचेंगे। 18 जनवरी को सुबह 6:30 बजे पंजाब से यात्रा शुरू होगी। जो लोग पैदल चलने में सक्षम होंगे, वे यात्रा के साथ चलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here