भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सुसाइड केस : सिंगर समर सिंह पर FIR दर्ज

0
351
अभिनेत्री आकांक्षा सुसाइड केस : सिंगर समर सिंह पर FIR दर्ज

नई दिल्ली : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, सोमवार को मुंबई से बनारस पहुंची आकांक्षा की मां ने सारनाथ थाने में सिंगर समर सिंह, उनके भाई और दो अन्य सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। भोजपुरी सिंगर समर सिंह इसका दोषी है। उसने बेटी को रिलेशनशिप में धोखा दिया है।

आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कहा, ”समर बेटी को 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था। फिल्म में काम करने पर पैसा नहीं देता था। जब भी आकांक्षा काम के पैसे उससे मांगती थी, तो उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर भी मारता-पीटता था।

यह भी पढ़ें :-Chhattisgarh : तम्बाकू नियंत्रण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

वहीं, आकांक्षा के शव का आज पोस्टमॉर्टम भी होगा। रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी। दूसरी तरफ फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की जांच कर सबूत इकट्‌ठा किए हैं।

इस मामले में एडिशनल सीपी संतोष सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का केस लग रहा है क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी मां की तहरीर (लिखित शिकायत) पर सिंगर समर सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज की गई है। मां ने भी तहरीर में आत्महत्या की बात कही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-Chhattisgarh: फेक डिग्री के आधार पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

27 साल की भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव रविवार को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में कमरा नंबर-105 में मिला था। रविवार सुबह मेकअप मैन ने उन्हें फोन किया। फोन न उठाने पर वह होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते का ऑर्डर नहीं दिया है।

इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here