spot_img
HomeBreakingबिग ब्रेकिंग : सुरत पुलिस ने दिल्ली से 17 करोड़ 75 लाख...

बिग ब्रेकिंग : सुरत पुलिस ने दिल्ली से 17 करोड़ 75 लाख के जाली नोट बरामद

नई दिल्ली : सुरत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली से गुरमीत(नोट सप्लाई करने वाला) के ऑफिस से पुलिस ने 17 करोड़ 75 लाख के जाली नोट बरामद किए हैं। इससे पहले 317 करोड़ के जाली नोट पुलिस ने बरामद किए थे। कुल 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। हितेश जॉयसर, DSP रूरल, सूरत ने बताय कि अब तक कुल 337 करोड़ के जाली नोट बरामद किए गए हैं।

चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिह्न को किया फ्रीज, शिंदे और ठाकरे गुट को 10 अक्टूबर तक का समय

इससे पहले पुलिस ने 67 करोड़ के पुराने नोट और 317 करोड़ रुपये के नए नकली नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने इन जाली नोटों को छापने वाले प्रिंटर को जब्त करने के लिए दो अतिरिक्त टीमें गठित की हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 489, 406, 420, 201 और 120 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितेश कुमार हंसराज ने बताया था कि सूचना के आधार पर 29 सितंबर को पुलिस ने एक एंबुलेंस से 25 करोड़ 80 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए थे। साथ ही इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर 52 करोड़ रुपये पुराने और 12 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए थे। तभी से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : शशि थरूर ने चुनाव से हटने की अटकलें खारिज की, बोले- ‘लड़ाई अंत तक चलेगी’

पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। वह पकड़े गए अन्य व्यक्तियों को जाली नोट की आपूर्ति करता था। उसने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली में कूरियर कार्यालय खोले हुए है। जैन उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में नकली नोटों की छपाई करवाता था और उन्हें अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र में गोदाम बनाकर उसमें नकली नोट छिपाए हुए थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img