BIG NEWS: 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या, 20 से ज्यादा किए वार…

0
354

नई दिल्ली: शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या दी गई। रविवार शाम को हुई वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के आरोपी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और चाकू से कई वार किए। इसके बाद पत्थर से हमला किया।

पुलिस का कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। साहिल ने साक्षी को कितनी बार चाकू मारे, पोस्टमॉर्टम के बाद इसका पता चलेगा।

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद 6 बार साक्षी पर पत्थर पटका। लगातार लात से मारता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here