BIG NEWS: कर्नाटक सरकार की कैबिनेट विस्तार, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…

0
236

नई दिल्ली: बेंगलुरु कर्नाटक में शनिवार को कैबिनेट विस्तार किया गया। कांग्रेस की ओर से 24 और विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली।। इन विधायकों के शपथ लेने के बाद कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 पहुंच गई। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया है।

हमने हाई कमांड के साथ इस पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रीपरिषद तय किया है। हम अगली कैबिनेट बैठक पर अपने किए वादों पर फैसला लेंगे। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है। कांग्रेस विधायक रुद्रप्पा लमानी को मंत्री पद नहीं मिलने पर उनके समर्थकों में नाराजगी है।

लमानी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। लमानी के एक समर्थक ने कहा कि हमारे बंजारा समुदाय के नेता रुद्रप्पा लमानी का नाम बीती रात तक मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में शामिल था लेकिन आज उनका नाम लिस्ट से गायब है। अगर हमारे नेता को मंत्री पद नहीं मिला तो हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हमने 75 प्रतिशत वोट कांग्रेस को दिए तो हमारे समुदाय से कम से कम एक नेता को मंत्री पद मिलना चाहिए।

उनमें एचके पाटिल, कृष्णा बाइरे गोंडा, एन. चेलुवरास्वामी, के. वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, कैथासांदरा एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, सारनबासप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बालप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगादागी शिवराज संग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here