BIG NEWS: जमशेदपुर में झंडे पर विवाद, दो गुटों में पत्थरबाजी और फायरिंग…

0
359

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में झंडा विवाद पर दो दिन के तनाव के बाद सोमवार को हालात काबू में हैं। सुरक्षा बलों ने सुबह कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक में फ्लैग मार्च किया। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर इंटरनेट बंद कर दिया। इस बीच, पुलिस ने अब तक 60 लोगों को अरेस्ट किया है।

रविवार देर रात इस इलाके में फिर माहौल बिगड़ गया। दो गुटों में जमकर पत्थराव हुआ। मामला बिगड़ा तो एक गुट ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके। करीब 8 राउंड फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। पत्थरबाजी में ट्रैफिक DSP कमल किशोर समेत कई पुलिस वाले घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here