Big News: आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, चार जवान घायल…

0
226

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. खबर है कि इलाके में कई आतंकवादी छिपे हुए हैं. सैनिकों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. अब रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं और एक जवान शहीद हो गया है.

सेना की तलाशी अभियान जारी है.

भारतीय सेना ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर स्थित कामकारी में फॉर्वर्ड पोस्ट पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई. सेना के मुताबिक, इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी मारा गया है, जबकि घायल जवानों को मौके से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया.
सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा में आतंकियों के छिपे होने की पहले ही जानकारी मिली थी. यहां पिछले कई दिनों से सेना एंटी टेरर ऑपरेशन चला रही है. कहा जा रहा है कि यह पाकिस्तान की तरफ से किया गया एक BAT अटैक है. मसलन, BAT का मतलब होता है बॉर्डर एक्शन टीम, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कमांडो और आतंकी शामिल होते हैं. ये लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ करते हैं.

यह मुठभेड़ बेहद खतरनाक है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. सेना की तरफ से जवान बहादुरी से आतंकवादियों का सामना कर रहे हैं. यह घटना एक बार फिर से आतंकवाद के खतरे को उजागर करती है. पिछले एक महीने से जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमले हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here