spot_img
Homeबड़ी खबरBIG NEWS: फैक्टरी में लगी आग, छह दमकलकर्मी घायल...

BIG NEWS: फैक्टरी में लगी आग, छह दमकलकर्मी घायल…

नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के बवाना में एक फैक्टरी में विस्फोट के बाद छह दमकलकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों के अनुसार, घटना बुधवार रात 10 बजकर 56 मिनट पर हुई और घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-5 में स्थित है। फैक्टरी में विस्फोट हुआ जिसके चलते दीवार और दरवाजा ढह गया और छह दमकलकर्मी घायल हो गए। घायलों को मर्हिष वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img