spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयBIG NEWS: पुलिस और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी, नौ लोगों की...

BIG NEWS: पुलिस और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी, नौ लोगों की मौत…

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के कुएर्नवाका शहर में सोमवार को पुलिस और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुएर्नवाका सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारी लोगों के एक काफिले द्वारा सड़क पर शराब पी रहे लोगों पर गोलीबारी करने और एक व्यक्ति का अपहरण करने की कोशिश करने के बाद शुरू हुई गोलीबारी में दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

इसमें कहा गया है कि अपराधी राइफल, बैलिस्टिक जैकेट और रेडियो से युक्त थे और शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस से भिड़ गए। कुएर्नवाका मेक्सिको सिटी से 50 मील दक्षिण में स्थित है और प्रतिस्पर्धी संगठित अपराध समूहों की ंिहसा का गढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img