बड़ी खबर : भाजपा में भारी फेरबदल, छत्तीसगढ़ के बाद यूपी, त्रिपुरा के बदले गये अध्यक्ष

0
326
बड़ी खबर : भाजपा में भारी फेरबदल, छत्तीसगढ़ के बाद यूपी, त्रिपुरा के बदले गये अध्यक्ष

लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी में भारी फेरबदल किया गया है. कई राज्यों के अध्यक्ष बदले गये हैं. जो हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी गयी है.

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.

Chhattisgarh: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार

चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के पीछे ऐसा माना जा रहा है कि राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को बीजेपी साधने का प्रयास करेगी. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी.

बीजेपी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सौदान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here