BIG NEWS: न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली…

0
290
BIG NEWS: न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली...
BIG NEWS: न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली...

विजयवाड़ा: न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को यहां आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति ठाकुर ने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की जगह ली, जिन्हें हाल में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

पच्चीस अप्रैल 1964 को जन्मे न्यायमूर्ति ठाकुर ने 18 अक्टूबर, 1989 को बार काउंसिल आॅफ दिल्ली में एक वकील के रूप में काम शुरू किया था। उन्हें आठ मार्च 2013 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

बाद में उन्हें 10 जून 2022 को मुंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, उनकी सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here