Big News: महाराष्ट्र और झारखंड के एग्जिट पोल में महायुति और बीजेपी गठबंधन की सरकार

0
362

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है. महाराष्ट्र में जहां 288 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ है, वहीं झारखंड में 81 सीटों पर राजनीतिक दलों की साख दांव पर लगी है. दोनों ही प्रदेशों में किसे बहुमत मिलने की संभावना है, ये भी अब साफ हो चुका है. ज्यादर एग्जिट पोल में दोनों ही प्रदेशों में एनडीए सरकार ही बनती नजर आ रही है।

महाराष्ट्र में दैनिक भास्कर के भास्कर रिपोर्टर्स पोल में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनती दिख रही है। महायुति को 125-140 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 135-150 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 20-25 सीटें जा सकती हैं। झारखंड में भास्कर रिपोर्टर्स पोल ने एनडीए को 37-40 तो इंडिया गठबंधन को 36-39 सीटें दे रही है। अन्य के खाते में 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी कांटे की टक्कर है।

अभी तक के एग्जिट पोल के नतीजे जहां महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार बनवा रहे थे, लेकिन इस बीच एक सर्वे ने महाविकास अघाड़ी को खुश होने का मौका दिया है।SAS के एग्जिट पोल ने अपने सर्वे में महाविकास अघाड़ी को 147-155 तो महायुति को 127-135 सीटें दे रहा है। अन्य के खाते में 10-13 सीटें जाती दिख रही हैं।

झारखंड को लेकर एक्सिस माय इंडिया ने एकदम उलट नतीजे दिए हैं। इनके नतीजे की मानें तो जेएमएम के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन को 53 तो बीजेपी गठबंधन को 25 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।

झारखंड में Chanakya Strategies की मानें तो बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 45-50 सीटें हासिल कर सकता है, तो वहीं जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 35-38 सीटें मिल सकती हैं।

महाराष्ट्र में पोल डायरी के एग्जिट पोल के नतीजे भी महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने की बात कही है। पोल डायरी की मानें तो बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को 122-186 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी को 69-121 सीटें मिलती दि रही हैं। PMARQ के सर्वे में भी महाराष्ट्र में महायुति सरकार की बनती दिख रही है। महायुति को 137-157 तो महाविकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती हैं।

झारखंड के लिए टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच करीबी मुकाबला होने का संकेत दिया है। भाजपा + गठबंधन को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जेएमएम + गठबंधन को 30 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि छोटे दल या निर्दलीय लगभग 1 सीट हासिल कर सकते हैं।

मैट्रिज के बाद अब चाणक्य एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के लिए मजबूत प्रदर्शन का अनुमान लगाया है, जिसमें 288 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के लिए 150 से 160 सीटें जीतने की संभावना है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के 130 से 138 सीटों के बीच सुरक्षित होने की उम्मीद है, जो दोनों गठबंधनों के बीच करीबी मुकाबले का संकेत देता है। छोटे दलों और निर्दलीयों के 6 से 8 सीटें जीतने का अनुमान है, जो संभावित रूप से अंतिम परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here