BIG NEWS: नीतीश, तेजस्वी ने प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया

0
545

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में बुधवार को मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया। कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बिहार के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दु?खद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार तड़के पवित्र स्रान करने बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों के बीच भगदड़ मचने से कई लोग हताहत हुए, जिनमें कई लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here