Big News: दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

0
302

नई दिल्ली: एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है. रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है. 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है.

अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं. बेटे ने पिता की मौत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को बीते दिन हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here