spot_img
Homeक्राइमBig News: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतरा मौत...

Big News: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतरा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

कानपुर: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शबाना नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी रेहान के साथ मिलकर पति आबिद को मार दिया। महिला इतनी शातिर थी कि इस मौत को छिपाने के लिए उसने अपने पति की जेब में शक्तिवर्धक कैप्सूल के 8 रैपर रख दिए। वह यह साबित करना चाहती थी कि शक्तिवर्धक दवा के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है।

पुलिस इसे प्राकृतिक मौत माने।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के सामने शबाना ने नाटक किया कि दवा के ओवरडोज से उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया गया। अगले दिन पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शबाना ने अपने पति की मौत पर जमकर रोना-धोना किया था इससे किसी का उसपर शक नहीं गया लेकिन रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई।

शबाना के भाई सलीम ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे शक है कि उसकी बहन का हाथ जीजा की मौत में हो सकता है। पुलिस ने इसके बाद शबाना की कॉल डिटेल्स निकाली। इसमें पता चला कि रात में रेहान नाम के युवक से उसकी बात होती थी। पुलिस ने रेहान को गिरफ्तार कर लिया। जांच में मालूम हुआ कि शबाना और रेहान की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों मिलने लगे। रेहान शबाना के घर में आने और उसके बीच में संबंध बन गए।

आबिद को जब पता चला कि शबाना और रेहान रात में मिलते हैं तो घर में लड़ाई-झगड़े होने लगे। शबाना ने आबिद को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रात में रेहान अपने एक दोस्त के साथ आया और आबिद की गला दबाकर हत्या कर दी। शबाना ने इधर दवा के ओवरडोज की कहानी पुलिस को सुनाई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img