विपुल मिश्रा
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर बिलासपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डायरेक्टर डॉ. भानु प्रताप सिंह के सौजन्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श का लाभ लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दीं। महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई।
इसे भी पढ़ें :-Prateek Yadav Death : अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन
डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और मरीजों की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की मेहनत, संवेदनशीलता और समर्पण ही अस्पतालों की वास्तविक ताकत होती है।
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस प्रत्येक वर्ष 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के रूप में भी जाना जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन एवं नर्सिंग स्टाफ के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।








