कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 मई को विधायक दल की बैठक होगी।
वहीं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा हटा दी गई। हालांकि उन्हें पहले की तरह Z-कैटेगरी सुरक्षा मिलती रहेगी।
इस बीच राज्य कई इलाकों से चुनाव के बाद हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें आईं। दो टीएमसी और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या भी हुई।
इसे भी पढ़ें :-इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं के साथ किया सहभोज, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
तमिलनाडु में TVK चीफ विजय बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले उनकी गठबंधन को लेकर AIADMK और कांग्रेस नेताओं से बातचीत हुई। बाद करीब एक बजे कांग्रेस नेता TVK के दफ्तर पहुंचे और अपना समर्थन पत्र सौंपा।
संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, बम से भरा बैग मिला
नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं।








