CG News : सीएम बघेल ने शायर हाजी हसन अली ’हसन’ को उनकी जयंती पर किया याद

0
446
CG News : सीएम बघेल ने शायर हाजी हसन अली ’हसन’ को उनकी जयंती पर किया याद

रायपुर,(CG News ) 01 अक्टूबर 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की 02 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने हसन के उर्दू भाषा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को याद करते हुए कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने उर्दू भाषा को जनप्रिय बनाने के लिए कई काम किए।

इसे भी पढ़ें :-CG News : सीएम बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन

हाजी हसन ने हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लिखना सीखने के लिए कई किताबें लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है।

बघेल ने कहा है कि उनका साहित्य उर्दू भाषा को जानने और जनसामान्य में प्रचलित करने के लिए हमेशा रौशनी देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here