Chhattisgarh: सांपों को खिलौने की तरह पकड़ती है अजिता, सात साल में 7 हजार सांपों का रेस्क्यू…

0
371

बिलासपुर: एक युवती का सोशल मीडिया पर सांप रेस्क्यू करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का नाम अजिता पांडेय है। वह सांपों को खिलौने की तरह पकड़ती है।

बताया जा रहा है कि युवती DLS कॉलेज के कम्प्यूटर रूम में सांप को रस्सी की तरह पकड़ती दिख रही है। अजिता 7 साल में 7 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ी है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी है।

सरकंडा के बहतराई में रहने वाली अजिता पांडेय नर्स के पद पर काम करती है। उन्होंने बताया कि बीते 20 जुलाई को उन्हें DLS कॉलेज से फोन आया। कॉलेज के कंप्यूटर लैब में सांप घुस गया है। वह मौके पर पहुंची और देखा कि सांप घुसने के चलते कॉलेज स्टाफ दहशत में हैं। अजिता पहुंचते ही बिना किसी की सहायता के अकेले ही करीब छह फीट लंबे सांप का रेस्क्यू कर उसे वहां से ले जाती हैं और सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ देती हैं।

सांपों के बारे में लोगों को करती हैं जागरूक

अजिता जहां भी सांपों के रेस्क्यू के लिए जाती हैं, वहां के स्थानीय लोगों को सांप से जुड़ी जानकारियां जरूर शेयर करती हैं। वह अलग-अलग सांपों के बारे में बताती हैं और सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ते हुए तुरंत ही अस्पताल जाने की सलाह भी देती हैं। अजिता का मानना है कि जागरूकता फैलाने से लोगों के मन से सांपों का डर दूर हो सकता है। वे समझ सकते हैं कि सांप स्वाभाविक रूप से हिंसक नहीं होते।

सांपों को देती है जीवनदान

सांपों को पकड़कर वह उन्हें जीवनदान देती है। डिब्बे में बंद कर शहर और बस्ती से दूर जंगल में छोड़ आती है। अजिता बताती हैं कि जब मैं रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही थी, तब प्रभारी डॉक्टर के घर में रात में सांप निकला। जानकारी मिलते ही अजिता रात 10 बजे वहां पहुंच गई। उसने सांप का रेस्क्यू कर उसे डंबे में बंद की और फिर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ कर अपने घर लौटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here