छत्तीसगढ़ : दो युवकों के बीच खूनी संघर्ष,एक की मौत…धारा 144 लगाई

0
237
छत्तीसगढ़ : दो युवकों के बीच खूनी संघर्ष,एक की मौत...धारा 144 लगाई

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित बीरमपुर गांव में शनिवार दोपहर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीँ इस घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहन भी जलाए गए हैं।

इधर, एसपी और कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि बच्चों के मामूली झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। माहौल को देखते हुए बेमेतरा में धारा 144 लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण है और आसपास के जिलों से पुलिस बल को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :-नारायणपुर के युवक युवतियों ने सतनाम भवन में लिया सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा, केन्द्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली ने जारी किया प्रतिज्ञा प्रमाणपत्र

मिली जानकारी के मुताबिक, बीरमपुर में कुछ महीने पहले दो-तीन हिंदू लड़कियों ने मुस्लिम लड़कों से विवाह किया था। उस समय भी वहां इस बात पर झगड़ा हुआ था। बाद में वह झगड़ा तो शांत हो गया, लेकिन गांव के लोग दो पक्षों में बंट गए। बीच-बीच में इस मुद्दे पर वहां तनाव फैलता रहा। शनिवार दोपहर को भी इसी तरह की बात को लेकर युवकों के दो गुटों में बहस हुई। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से युवा और समाज के लोग लाठी-डंडे, हथियार लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

इस संघर्ष में धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया। भीड़ में मौजूद एक 22 साल के युवक को ज्यादा चोटें आई। इससे वह वहीं मौके पर गिरा और दम तोड़ दिया। इसके बाद भी यह झगड़ा रुका नहीं। दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-सीएम बघेल ने दुर्ग जिले के अंतर्गत भिलाई के बालाजी नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण किया

वहीँ, दो समुदाय में संघर्ष की बात इस इलाके के साजा थाने में पहुंची। वहां उस समय सब इंस्पेक्टर बीआर ठाकुर ड्यूटी पर थे। वे तत्काल कुछ सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उस समय भी मारपीट चल रही थी। उन्होंने भीड़ में जाकर ऐसा नहीं करने की बात कही, लेकिन इसी दौरान किसी ने उन पर भी हमला कर दिया। उनके साथ गए सिपाही उन्हें लेकर साजा लौटे। फिलहाल उनका साजा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला हिंदू और मुस्लिम समाज का होने के कारण कोई भी अधिकारी इस पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। खबर मिली है कि बेमेतरा जिला मुख्यालय और आसपास के थानों से बल बीरमपुर भेजा गया है।

बेमेतरा एसपी आई कल्याण और कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा मौके पर पहुंचे। एसपी आई कल्याण ने कहा कि छोटी सी बात थी, लेकिन ये दो समुदायों का विवाद कैसे बन गया, ये जांच का विषय है। सबसे पहली प्राथमिकता यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस बल एरिया में लगाया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। वहीं कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि सुबह साइकिल से गिरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बड़े भी शामिल हो गए। इसके बाद हालात बहुत बिगड़ गए। विवाद में दोनों समुदाय आपस में उलझ गए और एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और स्थिति तनावपूर्ण न हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here