Chhattisgarh: कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, अमरजीत भगत के करीबी थे…

0
218

अम्बिकापुर: जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक कांग्रेस नेता ने सुसाइड कर लिया है। मृतका का नाम सुरेश अग्रवाल है। सुरेश अग्रवाल छग उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी भी थे लिहाजा सुरेश अग्रवाल की मौत खबर के बाद वह खुद अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने बिलखते परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

इस बारें में बताया गया है कि कल ही सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह के साथ घाटों तक बैठे थे। इसके बाद वह उठकर घर गए और फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार उन्होंने यशोधरा नामक एक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा था। यशोधरा कल सुरेश अग्रवाल के दुकान पहुंची थी। दुकान में में दोनो में जमकर बहस हुई है। पुलिस अब इस कोण से भी मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here