Chhattisgarh : वार्ड ब्वॉय की सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी

0
176
Chhattisgarh : वार्ड ब्वॉय की सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी

उत्तर बस्तर कांकेर,(Chhattisgarh) 29 सितम्बर 2023 : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की चयन समिति द्वारा दावा आपत्ति निराकरण उपरांत वार्ड ब्वाय पद हेतु अंतिम चयन परिणाम मेरिट सूची, चयन सूची, प्रतीक्षा सूची एवं नियुक्ति आदेश जारी की गई है।

कांकेर जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in से अंतिम चयन परिणाम मेरिट सूची, चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है।

नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्राप्त न होने की दशा में अंतिम चयन परिणाम के साथ आदेश प्रसारण की तिथि से 15 दिवस के भीतर संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर के समक्ष अपनी उपस्थिति दे सकते हैं, समय-सीमा उपरांत उपस्थिति मान्य नहीं की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here