Chhattisgarh: पैसों के लेन देन के चलते दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

0
254

गरियाबंद: जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है. साथ ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या महज पैसों के लेन देन के चलते कर दी. यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, राजिम थाना क्षेत्र के चौबेबांधा गांव में बीते बुधवार को युवक तोमन पटेल की लाश मिली थी. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी. पुलिस ने संदेह के दायरे में मृतक के दोस्त कमल पाल को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोस्त ने अपना जुर्म कबूल किया.

मृतक तोमन पटेल और आरोपी कमल पाल के बीच दोस्ती थी. आरोपी ने मृतक तोमन पटेल को पांच हजार रुपये दिया था. जिसके बाद आरोपी बार-बार अपने पैसों को मांग करता रहा लेकिन मृतक ने पैसे नहीं लौटाए और आरोपी की बहन को लेकर अश्लील टिप्पणी भी करता था. इन्ही बातों को लेकर आरोपी कमल पाल काफी परेशान रहता था.

23 तारीख की दरमियानी रात को आरोपी और मृतक गांव के ही शीतला तालाब पहुंचे. जहां मौका पाते ही आरोपी ने पास रखे बोल्डर से तोमन के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले की सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस ने जांच कर 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here