जगदलपुर: एक डॉक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गयी। हालांकि पहले लूट के मकसद से घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब शक की सुई आपसी रंजिश की तरफ इशारा कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में रखे पैसे सुरक्षित हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक गला दबाकर वारदात की आशंका है। घर में फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में ही पोस्टेड MD मेडिसन डॉ बीडी रॉय की पत्नी अर्चना घोष (58) की उनके घर पर ही लाश मिली है।
जानकारी के मुताबिक अनुकूल ठाकुर वार्ड अटल आवास कॉलोनी इलाके में इनका मकान है।सुबह पति समेत परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो उन्होंने लाश देखी। बताया जा रहा है कि महिला के गले में निशान दिखा। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस आस-पास के CCTV कैमरे भी खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ज्वेलरी पहनी हुई थी। घर में करीब 3-4 लाख रुपए कैश भी हैं। ऐसे में आशंका आपसी रंजिश की ज्यादा दिख रही है।