Chhattisgarh: सचिन पायलट ने कहा- भाजपा 400 पार की पीट रहे छाती, इंडिया शाइनिंग का नारा होगा साबित…

0
142

बिलासपुर: मोदी और भाजपा चार सौ पार का नारा देकर छाती पीट रहे हैं। जनता भी देख रही है । चार सौ पार का नारा इंडिया शाइनिंग साबित होगा। करप्शन के नाम पर विपक्ष को ईडी भेजकर डराया धमकाया जा रहा है। अपराध दर्ज किए जा रहे हैं। जनता तानाशाही को देख भी रही है और समझ भी रही है। हम जुमलाबाजी नहीं करेंगे।

लेकिन लोकसभा का परिणाम भाजपा के लिए चौकाने वाला साबित होगा। यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट में बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही। पायलट ने कहा कि इलेक्टोरल बांड की परतें खुलने लगी है..अडानी अंबानी भी सामने आएंगे।

दो दिनी प्रवास के अंतिम दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट अंतिम दिन बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने केन्द्र और राज्य भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। पत्रकारों के एक एक सवालों का जवाब दिया।

उन्होने बताया कि इंडिया गठबंधन से लोकतंत्र को मजबूती मिली है। हमने देशहित में गठबंधन बनाया है। हां दो एक पार्टियां हमारे साथ नहीं है। लेकिन हमें पता है कि देश की दो तिहाई जनता ने गैर भाजपा को वोट किया है। मतलब दो तिहाई जनता ने मोदी को नकारा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए ही हमने इंडिया गठबंधन बनाया है।

सचिन ने कहा कि हम मैजिकल आंकड़ा हासिल करेंगे। जनता भी तैयार है। भाजपा तोड़फोड़ और दबाव की राजनीति में विश्वास रखती है। मोदी के चार सौ पार का भी हश्र अटल बिहारी वाजपेयी के इंडिया शाइनिंग जैसा ही होगा। पायलट ने कहा कि भाजपा अपने दस साल का हिसाब दे नहीं रही है। एमएसपी और किसानों के मुद्दों का जवाब नहीं दे रही है। विपक्ष को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

पायलट ने कहा कि भाजपा को यदि कोई चुनौती दे सकता है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस नेताओं को केन्द्र की भाजपा सरकार बार बार निशाना बना रही है। बावजूद इसके हम छत्तीसगढ़ में चौकाने वाला परिणाम देंगे। चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। कुछ औपचारिकताएं रह गयी है। पूरी होने पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here