Chhattisgarh: कांग्रेस की जन अधिकार महारैली में शामिल होने रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा…

0
303

रायपुर: छत्तीसगढ़ में संवैधानिक रूप से भी अधिकारों का हनन हो रहा है. यहां के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. आज रैली के माध्यम से लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी. यह बात रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कही.

आरक्षण को लेकर कांग्रेस की जन अधिकार महारैली में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का एयरपोर्ट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि आरक्षण विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन इस पर अड़चनें पैदा की जा रही हैं. आरक्षण के मामले में लोगों तक सही बात पहुंचाना हमारा कर्तव्य बन गया है. उन्होंने बताया कि रैली के बाद रायपुर के राजीव भवन में मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बातचीत होगी. इसके अलावा शाम को विधायक दल की बैठक में भी विधायकों से बातचीत किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here