छत्तीसगढ़ : तहसीलदार ने पकड़ा चावल से भरा ट्रक

0
186
छत्तीसगढ़ : तहसीलदार ने पकड़ा चावल से भरा ट्रक

विपुल मिश्रा/बसंतपुर से संवाददाता देवकृष्ण पांडे
बलरामपुर : चावल से भरी ट्रक को तहसीलदार ने पकड़ा…प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंतपुर विराट राइस मील 2 वर्षों से संचालित हो रही है जो बलरामपुर जिले के wadrafnagar ब्लॉक के बसंतपुर का मामला है नायब तहसीलदार मोइनुदीन खान व पटवारी कमलेश के द्वारा बसंतपुर पुलिस स्टेशन के सामने पकड़ने में सफलता हासिल कि चावल संबंधित किसी भी प्रकार का दस्तावेज ड्राइवर के पास उपलब्ध नही था

इसलिए तहसीलदार मोईनुद्दीन खान ने चावल लोड वाहन को पुलिस अभिरक्षा में बसंतपुर पुलिस स्टेशन में खड़ी करा दी है और आगे इस संबंध में मीडियाकर्मी के द्वारा तहसीलदार महोदय से बात की जिसके बाद तहसीलदार महोदय ने उचित कार्यवाही करने की बात की है

इसे भी पढ़ें :-हसदेव के जंगल में हो रही पेड़ो की कटाई की जांच हेतु समिति गठित : कांग्रेस

अभी वर्तमान में लगभग 20-22 दिन पूर्व बलरामपुर कलेक्टर महोदय के आदेश के परिपालन में पुलीस विभाग के साथ साथ और भी जिमेदार अधिकारियों का जांच दल टीम गठित कर बसंतपुर राइस मिल पे छापा मारा गया था छापा पड़ने के बाद 2400 बोरी पुरानी चावल यानी 1200 क्विंटल चावल को जप्त करते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत् कठिन से कठिन कार्यवाही की जाएगी।

वही विराट राइस मिल में प्रतिदिन 2-4 गाड़ी चावल विराट राइस मील में स्टॉक किया जाता है तदोपरांत पुराने चावलों को हालर करके पैकिंग कर सरकारी संस्थानों FCI गोदामों में तत्काल भेज दिया जाता है जब की छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों से 31 रुपए की दर पर धान खरीद कर धान की कुटाई कर चावल बनाने के लिए दिया जाता है

इसे भी पढ़ें :-GOA : ‘सनर्बन ईडीएम’ उत्सव के आयोजकों पर भगवान शिव का अपमान करने का आरोप…AAP ने दर्ज कराई FIR

उक्त धान की कुटाई में करोड़ों रुपए खर्च की जाती है उक्त चावल को गरीबों के कल्याण के लिए राशन कार्ड जारी कर हर गरीबों को फ्री में राशन दे रही है वहीं राइस मिलरों की चालाकी भी क्या काबिलेतारीफ है औने पौने कम दामों में बिहार,झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से सड़ी गली रिजेक्ट चावल खरीद कर अपने राइस मिल में ही हालर करा के साफ कर बोडियों में पैकिंग कर शासन को धान के बदले चावल लोटा देती है

जिसे शासन के अधिकारी आंख मूंद कर गरोबों को फ्री में राशन कार्ड के माध्यम से बटवा देती है जिसे लोग अपने भोजन आहार के रूप मे ग्रहण करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है अन्य राज्यों से या गांव कस्बे से भी राइस मिल को धान नही मिलता है तो ऐसे स्थिति में राइस मिलर के पास धान आया कहां से जिसका चावल बनाकर कुछ परसेंट राइस मिल से FCI गोदाम तक पहुंच चुकी है जब कि अभी सारा का सारा धान राइस मिल में पड़ा हुआ है अगर राइस मिल का धान कुटाई कर चावल दे दिया गया है

तो राइस में धान की मात्रा कम होगी एक और महत्वपूर्ण बात है विराट राइस मील में CCTV लगा हुआ है इस सत्र का फूटेज निकाला जाए जो सारी सचाईयों का पर्दाफाश हो जायेगी इस संबंध में SDM प्रमोद कुमार गुप्ता और तहसीदार महोदय मोइनुदिन जी से मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद कोई कार्यवाही होती है या नही…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here