मुख्यमंत्री साय ने गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

0
230
मुख्यमंत्री साय ने गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर 18 नवंबर 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र गिरिधर मालवीय जी के निधन का समाचार पाकर उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है।

शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रभु राम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here