मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

0
198
मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 04 अक्टूबर 2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के निधन का समाचार बहुत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। नितिन चौबे जनतंत्र टी.व्ही. के छत्तीसगढ़ प्रमुख थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here