मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार पहुंचे तेलासी पुरी धाम

0
184
Chief Minister Vishnu Dev Sai reached Telasi Puri Dham for the first time

रायपुर, 12 अक्टूबर 2024 : बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड में स्थित तेलासी पुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में आज पहली बार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्थानीय हैलीपैड में पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल एवं टंक राम वर्मा भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :-गुजरात के मेहसाणा में धंसी मिट्टी की चट्टान, हादसे में 7 मजदूरों की मौत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हैलीपेड में जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, सरपंच रामेश्वर धीवर, समाजिक बंधु, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here