जिले की मेरिट सूची में चौथा नंबर पर चित्राणी साहू

0
236
जिले की मेरिट सूची में चौथा नंबर पर चित्राणी साहू

बालोद/पीपरछेड़ी : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। बालोद जिले के पीपरछेड़ी निवासी चित्राणी साहू ने जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इन मेधावी स्टूडेंट्स को सरस्वती शिशु मंदिर मुक्ताश्रम हथौद की प्राचार्य, समस्त स्टाफ गणों तथा परिजनों ने बधाई दी।

प्राचार्य पवन साहू ने स्टूडेंट्स के परिश्रम की सराहना करते उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इसी तरह जिले व स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

चित्राणी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया

चित्राणी साहू की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। यह सफलता दर्शाती है कि लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। इन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष 8वी की टॉपर लिस्ट देखकर किसी को भी गर्व महसूस होगा। चित्राणी ने अपनी मेहनत और लगन से वो कर दिखाया है, जिसका सपना हर छात्र देखता है।98 फीसदी स्कोर के साथ संयुक्त रूप से जिले में चौथा स्थान हासिल किया है।

चित्राणी को पसंद है गीत वादन

​इसी कड़ी में जिले का मान बढ़ाते हुए सरस्वती शिशु मंदिर मुक्ताश्रम हथौद की छात्रा चित्राणी साहू पिता मूलसिंह साहू ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। इन्होंने गीत/संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।

लड़कियों का जलवा बरकरार,छात्रों ने पेश की मिसाल

जब भी बोर्ड के नतीजे आते हैं, तो यह देखना हमेशा दिलचस्प होता है कि बाजी किसने मारी। इस बार भी आठवीं के नतीजों में लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा है। लड़कियों का पास प्रतिशत शानदार 98.67 फीसदी रहा, इस वर्ग में 100% सफलता दर ने यकीनन समाज को एक बहुत ही सकारात्मक और मजबूत संदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here