Crime News : सिक्किम पुलिस के जवान ने दिल्ली में अपने तीन साथियों को गोली मारी, तीनों की मौत

0
277
Crime News : सिक्किम पुलिस के जवान ने दिल्ली में अपने तीन साथियों को गोली मारी, तीनों की मौत

नई दिल्ली (Crime News ) : दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर इलाके में वाटर प्लांट पर तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मारी दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया।

घायल जवान ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया जाता है कि जवानों में आपसी झगड़ा हुआ था। आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here