spot_img
Homeज्योतिषदैनिक पंचांग व राशिफल:- शुक्रवार 27 दिसम्बर 2024

दैनिक पंचांग व राशिफल:- शुक्रवार 27 दिसम्बर 2024

-:आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-

पौष मासे, कृष्ण पक्ष,
तिथि दशमी 22:28:39
नक्षत्र चित्रा 15:21:15
योग अतिगंड 21:45:30
करण वणिज 09:12:13
करण विष्टि भद्र 22:28:39
वार शुक्रवार
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि धनु
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1946 शक संवत

-:राशिफल:-

मेष राशि:- आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि:- दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन राशि:- स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। किसी लालच में ना पड़े। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कर्क राशि:- आज के दिन पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज का दिन अच्छा बीतेगा। सेहत का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि:- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मन को शांति मिलेगी।

कन्या राशि:- आज प्रेम-संबंधों में आप आगे बढ़ सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए आपको उचित अवसर प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आज उदार विल्कुल नही दे, नही तो पैसा फसने की पूर्ण सम्भावनाए है।

तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरी मिल सकती है। मनोकामनाएं पूरी होगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। यात्रा की संभावना है। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि:- संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। दोस्तों से मुलाकात होगा तथा मिलन सुखद रहेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्य सफल होंगे।

धनु राशि:- धैर्यशीलता में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्य सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा।

मकर राशि:- आज के दिन आर्थिक लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वाहन सुख मिल सकता है। आज का मानसिक दिन शांति रहेगी।

कुम्भ राशि:- स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मानसिक तनाव से दूर रहें। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी।

मीन राशि:- खुद में बदलाव की कोशिश करें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कोर्ट- कचहरी के मामले से दूर रहें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
—————————————-

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img