दिल्ली नगर निगम चुनाव : बिना वोट डाले लौटे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

0
246
दिल्ली नगर निगम चुनाव : बिना वोट डाले लौटे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्डों के लिए वोटिंग जारी है। ठंड के बावजूद भी मतदाता बड़ी संख्या में वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग वोटर्स में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। 10:30 बजे तक लगभग 9% वोटिंग हुई है। भाजपा और आप में कड़ा मुकाबला है। एक तरफ BJP आम आदमी पार्टी को शराब और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरे हुए है, दूसरी ओर AAP का कहना है कि दिल्ली में गंदगी के लिए भाजपा जिम्मेदार है। वोटिंग शाम 5.30 तक चलेगी। इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के अपडेट्स…

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि सुभाष मोहल्ला वार्ड BJP समर्थक 450 लोगों को नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का कहना है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। वह बिना वोट डाल लौट गए।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ठाकुर अनुकूल चन्द्र के 135 वें जन्म महोत्सव में हुईं शामिल

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया लोगों से बोले- दिल्ली को साफ-सुथरी बनाने के लिए वोट करें।

केजरीवाल की लोगों से अपील- काम करने वालों को वोट दें, काम रोकने वालों को नहीं।

MCD चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के लाजपत नगर, गांधी नगर, करोल बाग सहित सभी थोक और खुदरा बाजार बंद रहेंगे।

चुनाव में VVPAT मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। M-2 EVM मशीन वोटिंग के लिए यूज हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here