उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

0
224
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विपुल मिश्रा

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और सभी को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, विभाग की जिम्मेदारी संभाली तो पहली प्राथमिकता अनुकंपा नियुक्ति, दूसरा पदोन्नति, तीसरा नई नियुक्तियां और भर्ती की रही। उन्होंने बताया कि, मेरे विभाग के सभी कार्य को प्राथमिकता में लेकर पूरा किया है। लंबित मामलों का समाधान किया है।

लोक निर्माण विभाग में सारे पदोन्नति के कार्य पूर्ण हो गए हैं। मेरा मानना है कि, पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए। साव ने बताया कि, वर्तमान ने नगरीय निकाय में सभी पदोन्नति की कार्यवाही चल रही है। भर्ती की प्रकिया भी प्रारंभ की है। पी डब्लू डी और पी एच ई में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि, जब तक पर्याप्त अमले का अभाव होगा तो काम नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें :-उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

साव ने कहा कि, लंबे समय से नगरीय निकाय का वर्गीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सेटअप के पुनर्निधारण के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि, कई ऐसे बदलाव की कोशिश की है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। सुबह फील्ड में निकलने से विभाग को तो लाभ हुआ है, साथ ही अधिकारियों को व्यक्तिगत लाभ हुआ है। इससे नगर चलाने में बहुत मदद मिली होगी।

साव ने कहा कि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी psc के माध्यम से मेहनत और योग्यता से चयनित होते हैं। आप लोगों के पास काम करके दिखाने का सुनहरा अवसर होता है। अच्छे कार्य कर लोगों के चेहरे पर खुशियां लाएंगे तो वह आपको आशीर्वाद देकर जाएगा। आप अपने काम से उस नगर में जाने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :-पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने संगोष्ठी में प्रस्ताव पारित

साव ने संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पूजा पिल्लई, कोषाध्यक्ष खजांची कुमार, सचिव शी सुशील, सह सचिव सूर्यकांत श्रीवास्तव को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक रायपुर लोकेश्वर साहू, राकेश जायसवाल, मिथलेश अवस्थी, संघ नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here