धमतरी, 14 नवंबर 2026 : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर संभाग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के लिए आयोजित स्वनिधि महोत्सव में नगर निगम धमतरी और नगर पालिका परिषद कुरूद को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा फुटकर विक्रेताओं को योजना का लाभ पहुंचाकर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने दोनों नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया।
यह सम्मान धमतरी जिले में फुटकर विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने और शासकीय योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के पथ विक्रेताओं एवं छोटे व्यवसायियों को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता देना है। योजना के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं को आर्थिक संबल मिलता है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें।
नगर निगम धमतरी एवं नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा योजना के तहत पात्र फुटकर विक्रेताओं की पहचान, पंजीयन, आवेदन प्रक्रिया में सहयोग तथा ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों से हितग्राहियों को लाभ मिला है। दोनों नगरीय निकायों को मिला यह सम्मान स्थानीय स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनहितकारी कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह उपलब्धि जिले के नगरीय निकायों के लिए प्रेरणादायी है। साथ ही, इससे भविष्य में भी शहरी फुटकर विक्रेताओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ने, उनके व्यवसाय को मजबूत बनाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
विधायक कुरूद जय चंद्राकर ने कहा कि
“प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और फुटकर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। नगर पालिका कुरूद को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिला सम्मान नगरीय निकाय के प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।”
वही नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने भी कहा कि नगर पालिका कुरूद के लिए यह सम्मान गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र फुटकर विक्रेता तक पहुंचे।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके आत्मविश्वास और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। इस उपलब्धि में नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों और हितग्राहियों का महत्वपूर्ण योगदान है।”
महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा का ने
“नगर निगम धमतरी को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मिला सम्मान शहर के फुटकर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए गए सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
हमारा निरंतर प्रयास है कि छोटे व्यापारियों को योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ मिले तथा वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार की आजीविका को बेहतर बना सकें। इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई।”
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम धमतरी और नगर पालिका कुरूद को मिला यह सम्मान जिले के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी सार्थक होता है, जब उसका वास्तविक लाभ जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है। जिले के सभी नगरीय निकायों को इसी प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।”








