धमतरी : मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 41 केंद्रों पर होगी

0
34
धमतरी : मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 41 केंद्रों पर होगी

धमतरी, 22 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा “छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026” का आयोजन आगामी 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। धमतरी जिले में यह परीक्षा कुल 41 केंद्रों में प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु मंडल द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम-से-कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, ताकि उनकी फिसिं्कग (सुरक्षा जांच) एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

इसे भी पढ़ें :-पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण…नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत

परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व ही केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरणस्वरूप, यदि परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे शुरू होती है, तो प्रवेश प्रातः 9ः30 बजे के बाद नहीं दिया जाएगा। अतः सभी अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रेस कोड के अंतर्गत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर आने को कहा गया है। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच हेतु निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल की अनुमति होगी, जबकि किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित रहेगा।

परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पश्चात परीक्षा प्रारंभ होने के पहले 30 मिनट तथा समाप्ति के अंतिम 30 मिनट के दौरान बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संचार माध्यम, घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट एवं टोपी ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का एकतरफा पिं्रट आउट लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा में व्यापम की प्रति केंद्र में जमा कर ली जाएगी। साथ ही, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।

उत्तर अंकन हेतु केवल काले या नीले बॉल पेन का ही उपयोग मान्य होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि चयन/प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता होती है और मंडल द्वारा पुनः प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। साथ ही, परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here