अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य

0
132
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य

रायपुर : अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास आज मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बदौलत सफलता की नई पहचान बन रहा है। महासमुंद जिले के बागबाहरा में निर्मित छात्रावास भवन के छात्र सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें साकार करने में जुटे हैं। इस वर्ष यहां के 7 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। एक ही छात्रावास से इतने छात्रों का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है और यह यहां की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के सभी आश्रम छात्रावासों में विद्यार्थियों के शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में भी विशेष पहल की जा रही है। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आश्रम छात्रावासों के मूलभूत सुविधाओं के साथ ही बच्चों के भविष्य को संवारने उनके नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रहे है।

वहीं प्रोजेक्ट संकल्प के माध्यम से बच्चों के नैतिक, व्यवहारिक और सांस्कृतिक शिक्षा देने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की सफलता भी सामने आयी है इसमे लगातार छात्रों की संख्या में वृद्धि हो रही है, वहीं विषय विशेषज्ञों के जरिए बच्चों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

उल्लेखनीय है कि छात्रावास अधीक्षक मनोज चौधरी के मार्गदर्शन में यहां पढ़ाई का स्तर लगातार बेहतर हुआ है। यह छात्रावास पढ़ाई के साथ छात्रों के कैरियर निर्माण में भी भूमिका निभा रहा है। यहां के एक छात्र कड़ी मेहनत के बल पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयन होकर छात्रावास का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है। शैक्षणिक क्षेत्र में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में यहां के दो छात्रों ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए छात्रावास में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट लर्निंग की सुविधा दी जा रही है, जिससे छात्र आधुनिक तरीके से तैयारी कर रहे हैं। छात्रावास का वातावरण भी बेहद सकारात्मक और घर जैसा है। यहां छात्रों के शारीरिक विकास के लिए ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here