गरियाबंद : फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें ‘संडे ऑन साइकिल’ पर गरियाबंद में निकली साइकिल रैली

0
2
गरियाबंद : फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें ‘संडे ऑन साइकिल’ पर गरियाबंद में निकली साइकिल रैली

गरियाबंद 29 नवंबर 2026 : भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण के अवसर पर आज गरियाबंद में जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा मेरा भारत गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

सुबह 6 बजे गांधी मैदान से प्रारंभ हुई रैली सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, एसडीएम हितेश्वरी बाघे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

रैली में शामिल विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस विशेष आयोजन का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल चलाने, शारीरिक सक्रियता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

100वें संस्करण पर देश के खेल और फिटनेस अभियान से जुड़े प्रतिभागी-

‘संडे ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण देशभर में उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पैडलिंग टुवर्ड्स इंडियाज ओलंपिक ड्रीम की थीम के माध्यम से भारत की खेल उपलब्धियों, बढ़ती फिटनेस संस्कृति और खेलों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

आयोजन की थीम कॉमनवेल्थ की बारी है, ओलंपिक्स की तैयारी है’ के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और ओलंपिक के सपने को साकार करने की भावना को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

आयोजन के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और फिट एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here