spot_img
HomeBreakingगरियाबंद : कलेक्टर बी.एस. उइके ने दूरस्थ क्षेत्र देवभोग का किया सघन...

गरियाबंद : कलेक्टर बी.एस. उइके ने दूरस्थ क्षेत्र देवभोग का किया सघन दौरा

गरियाबंद 26 अप्रैल 2025 : जिले के नवनियुक्त कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले में नियुक्ति के पश्चात आज प्रथम प्रवास के तहत देवभोग क्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न जगहों में पहुंचकर शासकीय निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।

साथ ही देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर उइके ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार बसाहट को पक्की सड़क से जोड़ने डुमाघाट से चिटकीमुड़ा तक बन रहे 3.8 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माणाधीन सड़क में पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा गुणवत्ता परीक्षण के लिए किए जा रहे स्ट्रैंथ टेस्ट का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सड़क निर्माण के कार्यों को समय सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें :-गौरेला पेंड्रा मरवाही : राज्यपाल 28 एवं 29 अप्रैल को जिला प्रवास के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की लेंगे बैठक

साथ ही निर्माण कार्यों में अच्छे क्वालिटी के सामग्रियों का उपयोग करने को भी कहा। कलेक्टर ने इस दौरान आसपास के ग्रामीणों से भी चर्चा की। उन्होंने गांव में उपलब्ध बिजली, पानी एवं मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत मदांगमुडा से देवभोग तक डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने कुछ बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धौराकोट पहुंचकर समाधान शिविर आयोजित होने वाले स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने छायेदार जगह को शिविर के लिए चिन्हांकित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ सरकार ने शसकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार

कलेक्टर ने देवभोग में निर्माणाधीन एसडीएम, तहसील कार्यालय एवं न्यायालय परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रगति लाते हुए तेजी से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम तुलसीदास मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने देवभोग सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा –

कलेक्टर उइके ने देवभोग प्रवास के दौरान देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या एवं संसाधनों की भी जानकारी ली। साथ ही सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश मौके पर मौजूद प्रभारी अधिकारियों को दिए। उन्होंने किडनी मरीजों के इलाज के लिए केंद्र में संचालित डायलिसिस यूनिट का भी जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें :-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : सफाई कार्य में जुटे 11 कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा; एक ही गांव की 6 महिलाओं की मौत

कलेक्टर ने देवभोग के स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड, ड्रेसिंग कक्ष, प्रयोगशाला, एक्सरे कक्ष, टीकाकरण कक्ष, फार्मेसी स्टोर, जेनेरिक दवा दुकानों सहित पूरे परिसर का अवलोकन कर संधारित रिकार्ड के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं बेहतर देखभाल सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img