गरियाबंद : कलेक्टर द्वारा जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

0
360
गरियाबंद : कलेक्टर द्वारा जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

गरियाबंद 30 दिसम्बर 2022 : कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2023 में गरियाबंद जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं।

जारी आदेश के तहत 19 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को दशहरा (महानवमी) तथा 13 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन-गोवर्धन पूजा के अवसर पर गरियाबंद जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here