गौरेला पेंड्रा मरवाही : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट आधार पर काउंसलिंग 8 से 10 मई तक

0
314
गौरेला पेंड्रा मरवाही : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट आधार पर काउंसलिंग 8 से 10 मई तक

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 मई 2025 ; जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा, परीक्षा परिणाम एवं प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात अंतिम मेरिट सूची में से काउंसलिंग 8 से 10 मई तक चलेगा। जिला स्तरीय कॉउंसलिंग समिति द्वारा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा, विकासखण्ड पेण्ड्रा में (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास लोहराझोरकी टीकरकला गौरेला) में आयोजित किया जाएगा।

कांउसलिंग में उपस्थित होने हेतु प्रथम मेरिट सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही एवं कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा एवं नेवसा के सूचना पटल पर भी देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :-नारायणपुर : कलेक्टर की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न

कॉउंसलिंग के समय चयनित विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2024 की स्थिति में न्यूनतम आयु 10 वर्ष एवं अधिकतम आयु 13 वर्ष हो। (विद्यार्थी जिनका जन्मतिथि 1 अप्रैल को है उसे भी विचार किया जाएगा। विशेष आरक्षण के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने जाति, वर्ग एवं विशेष आरक्षित प्रवर्ग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जारी प्रथम मेरिट सूची में विद्यार्थी का नाम होना अनिवार्य है।

विद्यार्थी किसी अन्य विद्यालय से निष्कासित न किया गया हो। विद्यार्थियों को कक्षा 5वीं की अंकसूची, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हो), अनुसूचित जनजाति का स्थाई जाति प्रमाण पत्र (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) द्वारा जारी हो), आधार कार्ड की छायाप्रति, (सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य है) इसके साथ ही बैंक खाता की पासबुक (यदि हो तो), नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो 5 नग, सिकल सेल प्रमाण पत्र (जिला चिकित्सालय का) लाना होगा।

विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर कॉउंसलिंग हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि में चयनित विद्यार्थी द्वारा उपस्थित नही होने पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here