छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में गवर्नर बदले….महाराष्ट्र में कोश्यारी की जगह रमेश बैस

0
434
छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में गवर्नर बदले....महाराष्ट्र में कोश्यारी की जगह रमेश बैस

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने रविवार को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बदले हैं। शिवाजी पर बयान देकर विवादों में आए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर बनाए गए हैं। वे अभी झारखंड के राज्यपाल थे।

इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। रिटायरमेंट के 40 दिन बाद राज्यपाल बनाए गए जस्टिस नजीर राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे मामलों में फैसला दे चुकी बेंच में शामिल थे।

यह भी पढ़ें :-सीजीपीएससी प्री-2022 व्यवस्थित और शांतिपूर्ण संपन्न हो – कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया

जिन 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बनाए गए हैं, उनमें से 9 में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसी साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवंबर में चुनाव होने हैं। दक्षिण के कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव हैं। जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाए गए लद्दाख में उपराज्यपाल (LG) की नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में गवर्नर बदले....महाराष्ट्र में कोश्यारी की जगह रमेश बैस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here