GPM : घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला मिली बेहोश, शरीर मे मिले गंभीर चोट के निशान, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस..

0
222
GPM : घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला मिली बेहोश, शरीर मे मिले गंभीर चोट के निशान, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस..

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर पर बदहवास अवस्था में मिली है। महिला के शरीर मे गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बुजुर्ग महिला के ऊपर प्राणघातक हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव का है। जहां पर किराने की दुकान चलाने वाली सुशीला ठाकुर घर मे अकेले रहती थीं। मंगलवार सुबह जब दुकान में काम करने वाले हमेशा की तरह पहुंचे तो देखा की सुशीला ठाकुर अपने बिस्तर में अचेत अवस्था खून से लथपथ मे पड़ी हुई थी। जिसके बाद सरपंच और आस पास के मोहल्ले मे रहने वालो ने तत्काल सुशीला को किसी तरह जिला अस्पताल ले गए।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफ़र कर दिया। डॉक्टरों की माने तो महिला के ऊपर किसी धारदार हथियार से प्राण घातक हमला किया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस भी मौक़े पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला घर मे अकेली रहती थी और आशंका जाहिर की जा रही है अज्ञात व्यक्ति घर में चोरी की नीयत से घुसा होगा और महिला के जाग जाने के बाद उस पर हमला कर दिया होगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए फोरेंसिक टीम के साथ साइबर सेल की मदद से मामले की जांच में जुट गई है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, इस तरह से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के ऊपर प्राणघातक हमले से केंवची इलाके में सनसनी फैल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here