मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले मुंबई NCB के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के घर शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की। एजेंसी ने कहा कि समीर ने क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को न फंसाने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। उनके एक साथी ने मामले में कथित तौर पर 50 लाख रुपए लिए थे।
इसी मामले में CBI ने समीर सहित 4 लोगों को केस दर्ज किया है। एजेंसी ने इनके मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 ठिकानों पर छापेमारी की।
समीर वानखेड़े ने 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रही कॉर्डेलिया क्रूज में रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की। यहां से आर्यन खान को गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद आर्यन 26 दिन तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में रहे, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था।
आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने की वजह से कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया था। मामले में गिरफ्तार अरबाज मरचेंट ने कोर्ट में गवाही दी थी कि आर्यन के पास ड्रग्स नहीं थे और उन्होंने अरबाज को भी ड्रग कैरी करने से मना किया था।